MP LIVE NEWS: पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जसवंतपुरा गांव में स्थित एक खंडहर मकान से 4 साल के बच्चे का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. बच्चा 9 दिसंबर को घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने अमानगंज थाने में दर्ज कराई थी. 15 दिन तक तलाश के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. आज 24 दिसंबर को उसका शव गांव के पास खंडहर मकान में मिला. पुलिस की प्रारंभिक जांच में चचेरे भाई पर हत्या का आरोप सामने आया है. एडिशनल एसपी वंदना चौहान ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के चचेरे भाई पर शक गहराया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने फिरौती के इरादे से बच्चे का अपहरण किया था लेकिन बच्चे के रोने पर मुंह दबाने से उसकी मौत हो गई. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
सिंगरौली में सड़क और प्रदूषण के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा
सिंगरौली में गोरबी-बरगवां मार्ग पर जर्जर सड़क और कोल वाशरी की उड़ती धूल से परेशान महिलाओं ने चक्काजाम किया. बदहाली और सांस संबंधी बीमारियों से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के आश्वासनों को खारिज कर दिया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी है और जनता अब ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़ी है.
सर्व समाज का छत्तीसगढ़ बंद
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सर्व समाज की नाराजगी सामने आई. मैग्नेटो मॉल में समाज का आक्रोश दिखा. क्रिसमस तैयारी को लेकर हुई सजावट को लेकर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा दिखा. बंद के आह्वान के बाद भी मॉल खुला था. तेलीबांधा थाना क्षेत्र का यह मामला है. वहीं कोंडागांव में भी धर्मांतरण के खिलाफ सर्व समाज का जन आक्रोश देखने को मिला. चौपाटी मैदान से विशाल रैली निकाली गई. बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. धर्मांतरण रोकने के लिए कड़े कानून की मांग की. प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. सर्व समाज ने कहा कि ये धर्मांतरण नहीं बल्कि राष्ट्रांतरण का मामला है. समय रहते सख्त कानून नहीं बने, तो हालात बिगड़ सकते हैं.
गुना में जनता ने किया चक्का जाम
गुना में लाइट और सड़क की बदहाली से नाराज वार्ड क्रमांक 7 के रहवासियों ने NH-46 पर चक्का जाम किया. लंबे समय से जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट बंद होने से रहवासी परेशान हैं. अंधेरे और गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बढ़ने का आरोप है. चक्का जाम के चलते नेशनल हाईवे 46 पर दोनों ओर यातायात प्रभावित हुआ. सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. रहवासी मौके पर समाधान और ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े.
खड़े ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, एक जवान की मौत
ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव के पास एक एम्बुलेंस खड़े ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में ITBP के एक जवान की मौत हो गई और पांच घायल हैं. एम्बुलेंस ITBP के बीमार जवानों को लेकर आ रही थी. पुलिस ने घायलों को जयारोग्य अस्पताल भिजवाया. ITBP जवान राजू बाल्मीकी को डॉक्टर ने मृत घोषित किया. मृतक की पत्नी सविता सहित पांच अन्य घायल हैं.
बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की फावड़ा मारकर कर डाली हत्या
नरसिंहपुर. जिले के गाडरवारा शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बीटीआई कॉलोनी के आज़ाद वार्ड में नशे में धुत बड़े भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने ही सगे छोटे भाई की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी. गाडरवारा पुलिस के मुताबिक आरोपी तेजराम धानक ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई राकेश धानक पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल गाडरवारा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है.
भोपाल- NGT ने लगाई पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक
Bhopal News: एनएचएआई के भोपाल अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट में एनजीटी ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है. अगली सुनवाई तक पेड़ों की कटाई पर NGT ने रोक लगाई. अगली सुनवाई 8 जनवरी 2026 को होगी. बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ा करने के लिये तीन दिन में 1500 से ज्यादा पेड़ों की कटाई हुई है. एनएचएआई की तरफ से अयोध्या बायपास तीन प्रमुख ब्लैक स्पॉट्स का सुधार किया जा रहा है, सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे कॉलोनियों से आने-जाने वाले स्थानीय वाहनों को अलग रास्ता मिलेगा और मुख्य कैरिज-वे पर यातायात दबाव कम होगा. पूरे बायपास को छह लेन में विकसित किया जा रहा है. इसका डिज़ाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह वर्ष 2050 तक के अनुमानित यातायात दबाव को सुचारु रूप से संभाल सके.
जबलपुर: फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जबलपुर के आयुध निर्माण फैक्ट्री खमरिया को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मेल में फैक्ट्री को ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. फैक्ट्री की फिलिंग सेक्शन में भी छानबीन की गई. धमकी के बाद आर्मी और डिफेंस की इंटेलिजेंस विंग एक्टिव हो गए है. दिन भर फैक्रीट में सर्चिंग चलती रही , डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई. बम स्क्वायड ने भी दिन भर फैक्ट्री में डेरा डाले रखा. सर्चिंग के दौरान अभी तक कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
करेली पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, थाना प्रांगण में निकला जुलूस
नरसिंहपुर. जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत करेली शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी बीते दिनों करेली स्थित पाठक ज्वेलर्स में गैस कटर की मदद से ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे, हालांकि वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चीचली और आमगांव निवासी चारों आरोपियों को धर दबोचा, जिनके कब्जे से गैस कटर, गैस टंकी और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई. पुलिस ने कार्यवाही के बाद आरोपियों का करेली थाना परिसर में जुलूस निकाला और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया.
रायपुर- सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियरों पर गिरी गाज
एमपी के SIR में कटे 42 लाख से ज्यादा नाम, नाम कटने पर कांग्रेस की बड़े प्रदर्शन की तैयारी
एमपी के SIR में कटे 42 लाख से ज्यादा नाम, नाम कटने पर कांग्रेस की बड़े प्रदर्शन की तैयारी, EC ऑफिस, क्लेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की तैयारी
| #mpnews | #topnews | sir | #electioncommission | #congress | #bjp | pic.twitter.com/ZFWco3QuUz
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 24, 2025
December 24, 202514:35 IST
उज्जैन- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ पर आक्रोश, मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश
उज्जैन- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ पर आक्रोश, मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश, महिदपुर स्थित दुकान में तोड़फोड़
| #ujjain | #mpnews | #breakingnews | #latestmews | pic.twitter.com/Y5SHOxZGeZ
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 24, 2025
December 24, 202512:06 IST
बांग्लादेश हिंसा पर कांग्रेस को याद आई इंदिरा गांधी
बांग्लादेश में हुई हिंसा और दीपू चंद्र की हत्या पर कांग्रेस को इंदिरा गांधी की याद आ गई है. उनका कहना है कि अगर आज इंदिरा गांधी होतीं, तो अब तक एक्शन ले लिया गया होता. कांग्रेस का मानना है कि वर्तमान में ऐसा नेतृत्व नहीं है और हिंदुस्तान की सरकार को एक्शन लेना चाहिए. यहां प्रोटेस्ट करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
नर्मदा तट पर जन्मदिन बनाने और शराब पार्टी का वीडियो वायरल
नर्मदा तट पर जन्मदिन मनाने और शराब पीने का नाबालिग लड़कियों का वीडियो वायरल होने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग ने कार्यवाही की. नाबालिग लड़कियों को पूछताछ के लिए कार्यालय लाया गया और उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश देकर सौंपा गया. डिंडोरी नगर के डेम घाट नर्मदा तट पर दो लड़कियों का केक काटकर जन्मदिन मनाने और शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था. प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सम्हर सिंह धुर्वे ने घटना की पुष्टि की.
खंडवा के ओंकारेश्वर में सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे-बहू ने शुरू की नर्मदा परिक्रमा
खंडवा के ओंकारेश्वर में सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे-बहू ने नर्मदा परिक्रमा शुरू की. तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर नवविवाहित डॉ. अभिमन्यु और उनकी पत्नी डॉ. इशिता ने मां नर्मदा की परिक्रमा का संकल्प लिया. परिक्रमा शुरू करने से पहले उन्होंने संत विवेक गुरु से आशीर्वाद लिया और परिजन के साथ भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. हाल ही में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम यादव के पुत्र अभिमन्यु का विवाह हुआ था. धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए नवदम्पति ने 15 दिन में परिक्रमा पूरी करने का संकल्प लिया. सीएम के बड़े बेटे-बहू और बेटी-दामाद भी साथ रहे.
फुटबॉल खेलते वक्त अचानक बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल की लापरवाही से गई 14 साल के बच्चे की जान
उज्जैन जिले के नागदा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. रविवार को फुटबॉल खेलते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ने से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जनसेवा अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बच्चे को सीपीआर दिया गया, जिससे उसकी धड़कन कुछ समय के लिए लौट आई. डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई और बच्चे को उज्जैन रेफर कर दिया. अवंती अस्पताल में परिजनों का आरोप है कि कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था और इलाज में लापरवाही बरती गई.
संदिग्ध हालत में युवक की मौत पर जबलपुर-निवास मार्ग पर चक्काजाम
संदिग्ध हालत में युवक की मौत पर निवास न्यायालय परिसर के सामने ग्रामीणों ने जबलपुर-निवास मार्ग पर चक्काजाम किया. कोहका गांव के सत्यम बर्मन नामक युवक की कुंडम ब्लॉक के एक गांव में अपने मित्रों के साथ जाते समय संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है. गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने न्यायालय के सामने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पिछले एक घंटे से चक्काजाम किया हुआ है. मौके पर निवास विधायक और पुलिस बल भी मौजूद हैं.
सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में रात के तापमान में गिरावट दर्ज
सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हिमालय क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में विक्षोभ बनने से रात में ठंडक बढ़ रही है. नर्मदापुरम का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सैलानी सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा ले रहे हैं. साल के आखिरी दिनों में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.
टीकमगढ़: लव जिहाद के आरोपों के बीच हिन्दू लड़कियों के शोषण का मामला
लव जिहाद के आरोपों के बीच हिन्दू लड़कियों के शोषण का मामला सामने आया है. एक निजी लॉज में मुस्लिम युवक अजमत खान को हिंदू लड़कियों के साथ पाया गया. उसके मोबाइल में लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो भी मिले हैं. अजमत खान उत्तर प्रदेश के बानपुर का निवासी है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पाकर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को एसआईआर ड्राफ्ट की जानकारी साझा की
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को एसआईआर ड्राफ्ट की जानकारी सीडी में साझा की है. कांग्रेस और भाजपा ने आयोग से मतदाताओं की बूथवार जानकारी भी मांगी है. एसआईआर की प्रक्रिया के बाद एमपी में 6916 नए बूथ बनाए गए हैं. अब एमपी में कुल बूथों की संख्या 71930 हो गई है.
सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.