MP LIVE: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान ही उनका देहांत हो गया. राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन की खबर जैसे ही सागर पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया. राजेंद्र सिंह मोकलपुर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और जमीनी नेता माने जाते थे. वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दौरान खनिज विभाग निगम में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके थे. इस दौरान उन्होंने संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर काम किया और कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं.
देश में 68 करोड़ ई-मेल आईडी-पासवर्ड लीक, MP स्टेट साइबर ने जारी की गाइड लाइन
देश में 68 करोड़ ई-मेल आईडी-पासवर्ड लीक होने की खबर है. इससे सोशल मीडिया अकाउंट्स, वॉलेट, बैंकिंग सब खतरे में है. इसी को लेकर MP स्टेट साइबर ने गाइड लाइन जारी की है. मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने लोगों को आगाह किया है.
देश में 68 करोड़ ई-मेल आईडी-पासवर्ड लीक:सोशल मीडिया अकाउंट्स, वॉलेट, बैंकिंग सब खतरे में, MP स्टेट साइबर ने जारी की गाइड लाइन मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने लोगों को आगाह किया है। #cyberscam #mpnews pic.twitter.com/m6iMigPA0S
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 22, 2025
भोपाल में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
भोपाल में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी. बैठक में प्रदेश से जुड़े अहम प्रस्तावों, विकास योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है.
भोपाल में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े अहम प्रस्तावों, विकास योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।#bhopal #cabinetmeeting pic.twitter.com/aPGFkc18yI
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 22, 2025
सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बोरगांव स्थित सेवा सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बोरगांव स्थित सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासकीय कार्यों का अवलोकन किया और लेखाकार को संतोषजनक कार्य करने पर प्रोत्साहित किया. मंत्री ने प्रबंधक को CPPP (को-ऑपरेटिव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के माध्यम से नए अवसर सृजित करने का निर्देश दिया. मंत्री सारंग ने कहा कि यहां व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और सहकारिता विभाग के नवाचारों CPPP के माध्यम से औद्योगिक कंपनियों के साथ साझेदारी के अवसर खोजें. CPPP किसानों की आमदनी बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने का एक महत्वपूर्ण आयाम है.
दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक की हत्या, घटना CCTV में कैद
दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मिला है, जिसमें आरोपी को ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है. हमला करते हुए आरोपी ने ई-रिक्शा चालक को मौत के घाट उतार दिया. यह घटना बीच सड़क पर हुई, जहां आरोपी और मृतक ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो रहा था. आसपास से गुजर रहे लोग मूकदर्शक बने रहे. यह घटना कल शाम को ISBT के दीनदयाल चौक पर हुई, जहां ई-रिक्शा चालक पवन अहिरवार की हत्या कर आरोपी फरार हो गया. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने पांच टीमें बनाई हैं.
एमपी से आज की बड़ी खबर
December 22, 202511:15 IST
जबलपुर में वाहन की टक्कर को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद
वाहन की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें अधिवक्ता के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की. संजीवनी नगर थाना में देर रात काफी हंगामा हुआ. पुलिस ने देव संस्कार सहित अन्य पर मामला दर्ज किया. एफआईआर दर्ज होने के बाद हंगामा शांत हुआ. संजीवनी नगर थाना पुलिस ने कार्यवाही की.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी. नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह मुख्यमंत्री की उनसे पहली मुलाकात थी.
ग्वालियर में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक घायल
कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया. एयरबैग खुलने से कार चालक बच गया. यह घटना ग्वालियर-भिंड रोड की है.
बोरावां में बी फार्मा के छात्र ने जहरीली दवाई पीकर की खुदखुशी
बोरावां स्थित बी फार्मेसी के छात्र सचिन जायसवाल ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली. सचिन बी फार्मेसी के सेकंड ईयर का छात्र था. जहरीली दवाई पीने के बाद साथी छात्रों ने उसे जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई ने कॉलेज प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. आरोप है कि कॉलेज के वार्डन और टीजी शिक्षक कौशल पटेल ने उसे हॉस्टल से छुट्टी नहीं दी. मृतक छात्र खंडवा जिले के गुड़ी का निवासी था. यह घटना कसरावद थाना क्षेत्र के बोरावां बी फार्मेसी की है.
छिंदवाड़ा: 12 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग
प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग 12:00 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे. सांसद खेल समारोह में शिरकत करेंगे। दूसरी ओर, किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन पांढुरना में हो रहा है. पूर्व सांसद नकुलनाथ इस आंदोलन में शामिल होंगे.
सीधी ब्रेकिंग: ट्रैक्टर से कुचलकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर से कुचलने पर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. गोपाद नदी से अवैध रेत निकालने गए तीन ट्रैक्टरों में से एक ने बच्चे को कुचल दिया. मृतक बच्चे की लाश नदी से आधा किलोमीटर दूर रास्ते में मिली. आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। टिकरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय रेत माफिया रातभर गोपद नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हैं. फिलहाल, पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. घटना मड़वास थाना क्षेत्र की है.
रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, गिट्टी से लोड डंफर और ट्रैक्टर की टक्कर
रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां गिट्टी से लोड डंफर और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद डंफर बाइक सवार के ऊपर पलट गया और गिट्टी के नीचे दबने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. एक बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के बर्रेही गांव के पास देर रात हुआ.
भोपाल हाईवे पर एक कार पलटने से चार कारों में टक्कर
बैतूल-नागपुर भोपाल हाइवे पर एक कार के पलटने और चार कारों के टकराने का मामला सामने आया है. इस हादसे के बाद देर रात पुलिसकर्मियों ने हाइवे पर झाड़ू लगाई, जिसमें एनएचएआई के मजदूर भी शामिल थे. हाइवे पर दो किलोमीटर तक गिट्टी की परत बिछी थी, जो किसी डंपर से गिरकर फैली थी. कल शाम हुए इस भीषण हादसे में छह लोग घायल हुए, लेकिन सभी की हालत फिलहाल ठीक है. दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस ने खुद हाइवे को साफ किया. यह दुर्घटना बैतूल बाजार थानाक्षेत्र के सापना डैम के पास हुई थी/
सागर में देर रात वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह मोकलपुर का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह मोकलपुर का निधन हो गया. राजेन्द्र सिंह खनिज विकास निगम में उपाध्यक्ष के पद पर थे और पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली.
MP स्टेट साइबर ने जारी की एडवाइजरी

कड़ाके की सर्दी की वजह से ग्वालियर में स्कूल के समय में बदलाव
मुरैना: छात्र के अपहरण का प्रयास हुआ विफल, भाग निकले बदमाश
छात्र के अपहरण का प्रयास विफल हुआ जब उसका दोस्त आ गया और बदमाश भाग निकले. तीन आरोपी बाइक पर छात्र को ले जाने की कोशिश कर रहे थे. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा की है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में आरोपी स्पष्ट रूप से छात्र का अपहरण करने का प्रयास करते दिख रहे हैं. पीड़ित छात्र ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार
//platform.twitter.com/widgets.js