MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. सरकार के दो साल पूरे होने पर उनका पूरा शेड्यूल बैक-टू-बैक कार्यक्रमों से भरा हुआ है. सुबह से शाम तक वे लगातार अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे कहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहीं मीटिंग, कहीं वर्चुअल उद्घाटन. सीएम सबसे पहले सुबह 11:45 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे. यहां मीडिया और कार्यकर्ताओं में पहले से ही हलचल बनी हुई है, क्योंकि सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कई ऐलान और चर्चाएँ होने वाली हैं. इसके तुरंत बाद 12:00 बजे वे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. यह प्रेस कांफ्रेंस काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि सरकार अपने दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. विकास, योजनाएं, फैसले और आगे की रणनीति सब पर आज खुलकर बात होने की उम्मीद है. मीडिया हाउस भी इस कॉन्फ्रेंस का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इसके बाद दोपहर 2:00 बजे सीएम निवास पर वापस आएंगे. थोड़े समय के आराम और जरूरी मीटिंग्स के बाद वे फिर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जुड़ने वाले हैं. 2:15 बजे वे वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से तीन दिवसीय “मध्यप्रदेश उत्सव” का शुभारंभ करेंगे. यह उत्सव पूरे प्रदेश की कला, संस्कृति और उपलब्धियों को दिखाने वाला बड़ा आयोजन है. खास बात ये है कि इसका एक हिस्सा दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में भी आयोजित होगा, जहां 2:30 बजे कार्यक्रम जुड़ेगा. यानी सीएम भोपाल में बैठे-बैठे दिल्ली के कार्यक्रम से भी सीधा जुड़ाव बनाएंगे.5:10 बजे वे भाजपा के पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, संगठन से जुड़ी चर्चाएं और आगामी रणनीतियों पर विचार सब कुछ इसी दौरान होना है.
December 12, 202507:55 IST
सीएमएचओ ने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों का किया निरीक्षण
सीएमएचओ ने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों का निरीक्षण किया. डॉ. मनीष शर्मा ने बैरसिया में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया. भोपाल में ड्यूटी से गायब मिली रुनाहा पीएचसी प्रभारी को नोटिस दिया गया. जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के निर्देशों के बाद कार्रवाई तेज हुई. निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, जांच और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई. निरीक्षण में कई जगहों पर गंभीर लापरवाही सामने आई. रुनाहा पीएचसी में चिकित्सा अधिकारी गायब मिलीं. संस्था प्रभारी को नोटिस जारी कर उनका वेतन अस्थायी रूप से रोक दिया गया.
गांव में खेत के गोहे को लेकर विवाद, पिता-पुत्र ने किसान के सिर पर मारी लाठी
हरदा जिले के झालवां गांव में खेत के गोहे को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद में पिता-पुत्र ने किसान उमेश विश्नोई के सिर पर लाठी मारी, जिससे वह घायल हो गए. उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. शिकायत पर पुलिस ने पवन विश्नोई और पूनम विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
मोहन सरकार के 2 साल पूरे, बीजेपी प्रदेश में केरगी कार्यक्रम
मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेश भर में कार्यक्रम करेगी. कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बीजेपी की बड़ी बैठक आज शाम 5 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी. इस प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.