Last Updated:
Aaj ka Mausam MP: मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है. भोपाल, ग्वालियर और चंबल अंचल में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले 24 घंटे मौसम बदला रहेगा. जानिए आज किन जिलों में बारिश, कोहरा और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर रहेगा.
28 जनवरी का मौसम: देशभर में हाल के कुछ दिनों से फिर एक बार तेज ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. जिसका असर मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है. राजधानी भोपाल से लेकर ग्वालियर-चंबल और प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फ़ीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. वहीं कई जिलों में आंधी-बारिश का मौसम चल रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश गिरने क अलर्ट रहेगा.
खरगोन, आगर, गुना और उज्जैन सहित अन्य जिलों में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं ।
किसान की मेहनत, उम्मीद कुछ मिट्टी में मिल गई है ।
सरकार से मांग है कि तत्काल सर्वे कराकर किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए ।किसान अकेला नहीं है, हम सब उसके साथ खड़े हैं । pic.twitter.com/TAqAxkjK8e
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.