एमपी में आने वाले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने तेज ठंड पड़ने का अनुमान जताया है. इसी बीच ग्वालियर, दतिया, पन्ना, सतना समेत 9 जिलों में मध्यम कोहरा पड़ने को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इस रिपोर्ट में जाने कैसा रहेगा आने वाला मौसम.
कल्याणपुर की ठंडक की आगे सब फेल, तापमान 4.8 डिग्री
एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच आज गुरुवार को शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, कटनी के करौंदी में 4.9 डिग्री, रीवा में 5.8 डिग्री, मंदसौर में 6.1 डिग्री. इसके साथ ही सतना के चित्रकूट और छतरपुर के खजुराहो में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ है.
बर्फ़ीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडी
मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम में तेज ठंड बनी रहेगी. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में ठंड रातें रिकॉर्ड हो रही हैं. जबकि ग्वालियर-चंबल में दिन भी खूब ठंडे रह रहे हैं. जिसके चलते ओवरऑल तापमान और नीचे गिर रहा है. आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार-शुक्रवार को लेकर रीवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना समेत 10 जिलों में मध्यम कोहरा पड़ने का अनुमान जताया है. अगर आपके इलाके में कोहरा पड़ने का अनुमान है तो Local18 आपको सावधानी से यात्रा करने की सलाह देता है.
एमपी के महानगरों का न्यूनतम तापमान
उज्जैन – 11.2°C
ग्वालियर – 7.1°C
जबलपुर – 10°C
इंदौर – 10.2°C
भोपाल – 9.8°C
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.