रविवार सोमवार की रात प्रदेश के शहडोल जिले के कल्याणपुर की रात सबसे दर्द भरी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं राजगढ़ में 4 डिग्री, छतरपुर के नौगांव और उमरिया में 5 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 5.3 डिग्री और मंडला में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल राजगढ़ इंदौर और शहडोल जैसे जिलों में शीत लहर का प्रभाव रहा.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. साथ ही सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में चल रही है. साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पश्चिमी हवाओं के बीच में बना हुआ है. साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में प्रभावित रूप से बना हुआ है.
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी है.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल) – 3.8°C (सबसे कम), राजगढ़ – 4°C, उमरिया/नौगांव (छतरपुर) – 5°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 5.2°C, मलाजखंड (बालाघाट) – 5.3
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
उज्जैन – 9.5°C
ग्वालियर – 9°C
जबलपुर – 8°C
इंदौर – 6.4°C
भोपाल – 5.6°C
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.