MP AQI Report: देश के दिल मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही तेज ठंड के साथ हवा बिगड़ती जा रही है. खराब AQI का असर एमपी के 90% से ज्यादा शहरों पर दिख रहा है. इतना ही नही एमपी के अधिकतर जिलों में वायु गुणवत्ता 150 AQI से ज्यादा ही दर्ज हो रहा है. Local18 की इस खास रिपोर्ट में जानिए मध्यप्रदेश में हवा का हाल.
एमपी में सोमवार (5 जनवरी) को सुबह मध्यप्रदेश का AQI लेवल रिकॉर्ड 235 दर्ज किया गया. एमपी में हर साल ठंड के दिनों की ही तरह इस बार भी हवा का स्तर बीते दिन का रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है. Local18 की इस खास रिपोर्ट में जानिए मध्यप्रदेश के सभी बड़े शहरों की वायु गुणवत्ता.
नया साल पर एमपी में जहरीली हवा का प्रकोप
दुनियाभर में नए साल का आगाज हो चुका है लेकिन इस नए साल 2026 में मध्यप्रदेश की हवा जस की तस जहरीली रिकॉर्ड की जा रही है. मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के हवा की बात करें तो साल के पहले हफ्ते में ताजा आकड़ों के मुताबिक आज सोमवार (5 जनवरी) को सुबह राजधानी भोपाल में वायु गुणवत्ता 204 AQI के साथ खराब लेवल पर दर्ज हुई है. इसी के साथ आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह वायु गुणवत्ता 197 दर्ज की गई है. इसके अलावा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में वायु गुणवत्ता 176 के खराब स्तर पर दर्ज हुई है.
ग्वालियर, जबलपुर की हवा प्रदेश में सबसे खराब
एमपी में अगर सबसे खराब हवा वाले शहरों की बात करें तो ताजा आकड़ों के मुताबिक, राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर इस लिस्ट में नए साल में टॉप पर हैं. जहां ग्वालियर में मध्यप्रदेश की सबसे खराब हवा दर्ज हुई है. वहीं, संस्कारधानी जबलपुर में खराब हवा रिकॉर्ड तोड़ 346 AQI पर दर्ज हुई है. इसके साथ ही ग्वालियर की हवा AQI 488 के साथ प्रदेश में सबसे बेकार रिकॉर्ड हुई है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.