भोपाल में द लेजी कैफे में चाय पीने की बात को लेकर 5 से 6 युवकों ने कैफे के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। विवाद के दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया। इससे कैफे के एक कर्मचारी के सिर में चोट आई है। वहीं, कैफे कर्मचारियों ने भी युवकों के साथ मारपीट की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरा घटनाक्रम सोमवार की शाम 7:30 बजे का है। दोनों पक्षों ने दर्ज नहीं कराई FIR टीआई जयहिंद शर्मा के मुताबिक जोन 2 में स्थित द लेजी कैफे में चाय पीने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद, कैफ़े कर्मचारियों और छात्रों के बीच मारपीट हुई है। ऐसी सूचना रात करीब 9 बजे थाने में मिली। हालांकि दोनों ही पक्षों से कोई शिकायत अब तक दर्ज नहीं कराई गई है। सूचना के आधार पर मामले की तस्दीक कराई जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.