भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को एक निजी स्कूल की तूफान जीप ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दुपाड़िया निवासी मनोज मेहर निजी कार्य करते हैं। बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे उनका चार वर्षीय बेटा कार्तिक मेहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान ग्राम हिनौती मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल की तूफान जीप बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी।
पढे़ं; शहडोल में अवैध कोयला उत्खनन का भंडाफोड़, जेसीबी व ट्रक जब्त; आधा करोड़ की संपत्ति सीज
दुपाड़िया के पास पहुंचते ही जीप ने कार्तिक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा उछलकर सड़क पर गिर गया, तभी जीप का चालक साइड का पहिया उसके दाहिने पैर पर चढ़ गया। इससे बच्चे के पैर में दो स्थानों पर फ्रैक्चर हो गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने जीप चालक को मौके पर ही रोक लिया और घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को भर्ती कराने के बाद चालक वहां से जाने लगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन ने इलाज खर्च में मदद मांगी, लेकिन चालक ने जीप के दस्तावेज पूरे होने की बात कहकर खर्च उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गुनगा थाने पहुंचकर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.