सिटी रिपोर्टर| गयाजी गया-मानपुर रेलखंड स्थित बागेश्वरी रेल गुमटी पर आरओबी का निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा। इसको लेकर गुरुवार को निर्माण कंपनी की ओर से बेस कैंप बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कर्मचारी और मजदूर उपस्थित थे। बताया गया कि बेस कैंप बन जाने के बाद बहुत जल्द आरओबी निर्माण कार्य भी शुरु कर दिया जाएगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को शुभ मुहूर्त में बेस कैंप के लिए भूमि पूजन किया गया है। कंपनी को बिहार सरकार की ओर से बेस कैंप के लिए जमीन उपलब्ध कराया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि बागेश्वरी-पावरगंज रोड स्थित एलसी-17ए के पास आरओबी निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले भूमि अधिग्रहण की जो शेष प्रक्रिया है, वो जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है। इधर, गया जिला भूअर्जन विभाग के हवाले से बताया गया कि भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 11 (ए) का प्रकाशन (भूमि अधिग्रहण के आशय की घोषणा) जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.