चित्तौड़गढ़ | कुंभानगर बीएसएनएल कॉलोनी स्थित संचारेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को एकादशी पर फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल ने राधा-कृष्ण और खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। भोलेनाथ को खाटू श्याम का स्वरूप देकर फूलों से आकर्षक शृंगार शिवम शर्मा ने किया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। विशेष व्यंजनों का भोग लगाकर आरती की गई। भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.