Last Updated:
प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित है. आवेदन के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा. किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी
गौरव सिंह/भोजपुर: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से भोजपुर जिले की छात्राओं के लिए शिक्षा का बड़ा अवसर सामने आया है. शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए जिले के मोकर सासाराम में संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. यह नामांकन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा और पात्र छात्राओं को नि:शुल्क आवास, भोजन, शिक्षा एवं हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. प्रेस रिलीज के अनुसार, यह अवसर राज्य के सभी जिलों में संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 उच्च विद्यालयों के अंतर्गत दिया जा रहा है. भोजपुर जिले में कक्षा 6 से 9 तक रिक्त सीटों पर नामांकन होगा. कक्षा 6 में 40 सीट, कक्षा 7 में 24 सीट, कक्षा 8 में 5 सीट और कक्षा 9 में 9 सीट उपलब्ध हैं. इच्छुक एवं योग्य छात्राएं समय रहते आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं.
नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. आवेदन पत्र 10 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक bceb.online.bihar.gov.in पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे. प्रवेश पत्र 15 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसके लिए प्रवेश परीक्षा 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित होगी. परीक्षा परिणाम 13 मार्च 2026 को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि चयनित छात्राओं का नामांकन 16 मार्च से 23 मार्च 2026 तक होगा. कक्षाओं की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है.
प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित है. आवेदन के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा. किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं.
जिला प्रशासन के अनुसार, विद्यालय में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है. यह योजना पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत कदम मानी जा रही है, जिससे उनका भविष्य संवर सकेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.