सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अधिकांश लोग इसे युवाओं की मासूम खुशी और तनावमुक्त होने की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे हैं.वहीं कुछ लोग छात्रों को सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह भी दे रहे हैं.
करीब एक महीने से लगातार चल रहे एग्जाम शेड्यूल, देर रात तक पढ़ाई, सिलेबस का दबाव और रिजल्ट की चिंता से मुक्त होते ही छात्र-छात्राएं जैसे अचानक हल्के हो गए. परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही माहौल बिल्कुल त्योहार जैसा बन गया.सड़क से गुजर रहे डीजे वाहन पर बज रहे भोजपुरी गानों की धुन सुनकर कई छात्र खुद को रोक नहीं पाए और हाथ में एडमिट कार्ड लहराते हुए झूमने लगे. कुछ छात्र कंधे पर बैग टांगे ही नाचते दिखे, तो कुछ छात्राएं भी हंसी-मजाक करते हुए इस पल को मोबाइल में कैद करती नजर आयीं. यह दृश्य किसी जुलूस या समारोह से कम नहीं लग रहा था.
इंटरमीडिएट परीक्षा बिहार के छात्रों के लिए करियर का अहम पड़ाव मानी जाती है. आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा काफी हद तक इंटर के नतीजों पर ही निर्भर करती है. ऐसे में महीनों का मानसिक दबाव अचानक खत्म होते ही छात्रों में जो खुशी फूटती है वह स्वाभाविक है. यही वजह है कि इस जश्न को कई स्टूडेंट्स “आजादी का दिन” बता रहे हैं तो कुछ इसे महीनों की मेहनत के बाद मिली राहत कह रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अधिकांश लोग इसे युवाओं की मासूम खुशी और तनावमुक्त होने की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे हैं. कुछ लोग छात्रों को सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह भी दे रहे हैं.
पिछले वर्ष भी भोजपुर के अलग-अलग केंद्रों से परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों के जश्न के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें छात्र सड़कों पर नाचते-गाते दिखे थे. इससे साफ है कि बोर्ड परीक्षा खत्म होने का यह उत्साह अब एक तरह की परंपरा बनता जा रहा है. एक ऐसा पल, जब महीनों की मेहनत के बाद छात्र खुलकर सांस लेते हैं और अपनी खुशी खुलकर जाहिर करते हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.