Bhojpur News: भोजपुर के सिपाही मनोज कुमार सिंह ने अपने नाम एक नया कृतिमान रच दिया है. उन्होंने घोड़े कोमल के साथ 44वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता और पुलिस मीट 2025-26 में Open Jumping Six Bar स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता.
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक: सिपाही संख्या-214 मनोज कुमार सिंह ने अपने घोड़े कोमल के साथ 44वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं पुलिस मीट 2025-26 में Open Jumping Six Bar स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता.

आरा BSAP और भोजपुर जिले का गौरव: मनोज कुमार सिंह की जीत केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि अश्वारोही विशेष शस्त्र बल, आरा, भोजपुर जिला और पूरी बिहार पुलिस के लिए गर्व का विषय बनी.

देशभर की पुलिस टीमों के बीच जीत: यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बीएसएफ अकादमी में आयोजित हुई, जिसमें पूरे भारत की पुलिस टीमों ने भाग लिया. कड़े मुकाबले के बावजूद बिहार पुलिस टीम ने बेहतरीन कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनुशासन और प्रशिक्षण की मिसाल: इस उपलब्धि ने साबित किया कि बिहार पुलिस की घुड़सवार इकाई राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धी है और कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण तथा समर्पण से बड़े मंच पर पहचान बनाई जा सकती है.

पुलिस कप्तान ने जताया गर्व: भोजपुर एसपी राज ने बताया कि यह पूरे बिहार पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण है और सिपाही मनोज जिले के हीरो बनकर उभरे हैं. उन्होंने पूरी भोजपुर पुलिस टीम को बधाई दी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.