भिवानी में नए साल की शुरूआत बरसात व धुंध के साथ हुई। वीरवार को सुबह के समय धुंध छाई रहने के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वहीं दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से धुंध का सिलसिला जारी है। वहीं तापम
मौसम विभाग ने 31 दिसंबर व 1 जनवरी को बरसात की संभावना जताई हुई थी। बुधवार को दिनभर ठंडी हवाएं चली। जिसके अलावा बादल भी छाए रहे। जिससे कि मौसम ठंडा बना रहा। जिसके चलते 31 दिसंबर से 1 जनवरी की मध्य रात्रि को मौसम बदला। वहीं जिलेभर के विभिन्न एरिया में बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात लोहारू खंड में 20 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा बवानीखेड़ा खंड में 10 एमएम बरसात हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों की बात करें तो मौसम ठंडा रहने की संभावना है। वहीं सुबह के समय धुंध का भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अभी एक-दो दिनों तक धुंध छाएगी। इधर, बरसात को फसलों के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। क्योंकि बारिश का फसलों को फायदा होगा।
भिवानी में हुई बरसात खंड बरसात भिवानी — 2 एमएम बवानीखेड़ा — 10 एमएम तोशाम — बूंदाबांदी सिवानी — बूंदाबांदी लोहारू — 20 एमएम बहल — बूंदाबांदी
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.