Domestic Gas Cylinder Price Hike: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी ने आम घरों के बजट को प्रभावित किया है. घर के खर्च में अचानक बढ़ोतरी के कारण महिलाएं तनाव में हैं, क्योंकि रोजमर्रा के खाना पकाने और घरेलू कार्यों पर सीधा असर पड़ा है. लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ने से परिवारों की आर्थिक योजना बिगड़ रही है. महिलाओं ने सरकार से राहत की मांग की है और दामों में स्थिरता की उम्मीद जताई है.
ग्रहणी दुर्गा देवी ने लोकल 18 से खासबात करते हुए बताया कि घरेलू एलपीजी गैस के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी होने से घर का पूरा बजट बिगड़ गया है. पहले से ही रसोई का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा था, ऊपर से गैस सिलेंडर महंगा होने से परेशानी और बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि हर महीने राशन, सब्जी, दूध और बच्चों की पढ़ाई का खर्च पहले ही ज्यादा हो चुका है. ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं को घर का खर्च चलाने में काफी दिक्कत हो रही है. दुर्गा देवी का कहना है कि पहले एक सिलेंडर से किसी तरह महीने भर काम चल जाता था, लेकिन अब दाम बढ़ने से इसे भरवाना भी सोच-समझकर करना पड़ रहा है. महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम आदमी की कमर टूट रही है.
खासकर घर संभालने वाली महिलाओं को हर दिन हिसाब लगाकर खर्च करना पड़ता है. सरकार को घरेलू गैस की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए ताकि आम परिवारों को कुछ राहत मिल सके और महिलाओं को रसोई का खर्च संभालने में थोड़ी आसानी हो सके.
गैस सिलेंडर की दर में इजाफा होने के साथ बुकिंग में 25 दिन के अंतराल
भीलवाड़ा भारत गैस एजेंसी के विनोद भंडारी ने बताया की नई रेट के मुताबिक अब भीलवाड़ा में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 60 महंगा होने के बाद से अब 933 रुपए में मिलेगा. इससे पहले इसके दाम 873 रुपए थे. वहीं इस संकट के बाद बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए इसे 25 दिन का कर दिया है. पिछले 11 माह बाद ऐसा हुआ जब घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है. इसी तरह कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपए बढ़ाने के बाद से आज से 19 रुपए किलो का सिलेंडर 1898.50 रुपए में मिलेगा. गैस सिलेंडर की दर में इजाफा होने के साथ बुकिंग में 25 दिन के अंतराल से की जाएगी. पहले तक 15 दिन में सिलेंडर बुक करवा सकते थे.
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा
खाड़ी देश से गैस और तेल की सप्लाई बंद होने कारण गैस का स्टॉक लगातार काम हो रहा है. इसी के चलते तेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग पीरियड को 25 दिन का लागू कर दिया है. यदि किसी उपभोक्ता ने रसोई गैस सिलेंडर 1 तारीख को बुक करवाई है और 2 तारीख को सिलेंडर डिलीवर हो गया है तो अगली बुकिंग वह 25 दिन बाद ही कर सकेगा. अभी एक सप्ताह पहले 1 मार्च को तेल कंपनी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था.
गैस कीमतों का रिव्यू करने के बाद कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर पर 27 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी. इस साल जनवरी से मार्च तक कमर्शियल सिलेंडर 302 रुपए महंगा हो चुका है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.