भीलवाड़ा शहर की आरसी व्यास कॉलोनी में एक गिट्टी से भरा डंपर रिवर्स लेते समय बेकाबू होकर मकान की दीवार से टकरा गया। हादसा सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें दीवार और बोरिंग डैमेज हो गए, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया। मामला आरसी व्यास कॉलोनी का है। यहां मकान नंबर 1 एम-42 के बाहर से ड्राइवर डंपर को पीछे ले रहा था। इसी दौरान लापरवाही के चलते डंपर मकान की बाहरी दीवार से टकरा गया। दीवार का हिस्सा टूटा, बोरिंग को नुकसान टक्कर से दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बोरिंग को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे के समय बच्चे मकान के अंदर खेल रहे थे और कोई जनहानि नहीं हुई। पलटने से बचा डंपर डंपर टकराने के बाद पलटने से बच गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। रिहायशी एरिया से भारी वाहनों के निकलने पर रोक की मांग हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर हादसे की जानकारी ली ओर डंपर को जब्त किया।लोगों ने रिहायशी क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है। लोगों का कहना है कि आवासीय इलाकों में भारी वाहनों के संचालन में सावधानी बरती जानी चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.