Bhilwara T20 World Cup Celebration: भीलवाड़ा में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरे शहर में खुशी का माहौल है. लोगों ने चौक-चौराहों पर इकट्ठा होकर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया. भारत माता के जयकारों और आतिशबाजी के बीच फैन्स ने टीम की शानदार जीत का आनंद लिया. शहर के नागरिकों ने इसे यादगार और प्रेरणादायक बताया. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी ने उत्सव में भाग लिया. इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी. यह जश्न भीलवाड़ा के लिए क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार पल साबित हुआ.
इस दौरान भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को भारत की जीत की बधाई दी.
“टीम इंडिया जिंदाबाद” के नारे लगाए
शहर के प्रसिद्ध सूचना केंद्र चौराहे पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. यहां युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने मिलकर भारत की जीत का जश्न मनाया. लोगों ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए खुशी जताई और भारत माता के जयकारे लगाए. कई लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा भी दिखाई दिया, जिसे लहराते हुए उन्होंने टीम इंडिया की जीत का स्वागत किया. जश्न के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कई लोग बाइक और कारों के साथ जुलूस के रूप में चौराहे पर पहुंचे. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की. बच्चों और युवाओं ने जोर-जोर से “भारत माता की जय” और “टीम इंडिया जिंदाबाद” के नारे लगाए. आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र रोशनी और रंगों से जगमगा उठा, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया.
लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए गौतम पायक , इशांत शर्मा आदित्य और वेदिका ने बताया कि बैक टू बैक भारत में दूसरी बार यह ट्रॉफी हासिल करवाई है यह हमारे लिए काफी खुशी का माहौल है और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीत हासिल की है इसकी हमें बहुत ज्यादा खुशी हो रही है. भारत की यह जीत देश के लिए गर्व का पल है. लोगों ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दमदार खेल दिखाकर ट्रॉफी हासिल की. इसी खुशी को मनाने के लिए भीलवाड़ा के नागरिक बड़ी संख्या में सड़कों पर आए और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. कई क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि यह जीत लंबे समय तक याद रखी जाएगी. भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने भीलवाड़ा शहर में खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.