Bhilwara News : भीलवाड़ा के कोटड़ी स्थित एसबीआई बैंक में दिनदहाड़े 90 हजार रुपये और दस्तावेजों से भरी थैली चोरी हो गई. सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद, पुलिस जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि ग्राहक बैंक में जमा पर्ची भर रहा था. वह अपनी प्रक्रिया में व्यस्त था, तभी नोटों से भरी उसकी थैली अचानक गायब हो गई.
बताया जा रहा है कि ग्राहक बैंक में जमा पर्ची भर रहा था. वह अपनी प्रक्रिया में व्यस्त था, तभी नोटों से भरी उसकी थैली अचानक गायब हो गई. जब तक उसे कुछ समझ आता, तब तक काफी देर हो चुकी थी. थैली में करीब 90 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे.
कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध
घटना के बाद जब बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो एक संदिग्ध युवक कैमरे में दिखाई दिया. फुटेज में युवक को थैली लेकर बाहर निकलते हुए देखा गया है. मामला सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि चोरी कोई झटके में हुई वारदात नहीं बल्कि मौके का फायदा उठाकर अंजाम दी गई घटना है. युवक को बैंक में मौजूद लोगों के बीच ही थैली लेकर फरार होते देखा गया.
थाने पहुंचा मामला
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत कोटड़ी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई. उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी कि वह बैंक में जमा पर्ची भर रहा था और इसी दौरान उसकी नकदी से भरी थैली चोरी हो गई. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि थैली में केवल नगदी ही नहीं बल्कि जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे, जिनका नुकसान अलग से परेशानी खड़ी कर सकता है.
जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोटड़ी पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर संदिग्ध युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. दिनदहाड़े बैंक जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान से चोरी की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है कि आखिर कैमरे में कैद युवक तक कब पहुंचा जा सकेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.