Bhilwara News : भीलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे में बैंक अधिकारी और एजेंट नशे में गलत घर में घुसे, ग्रामीणों ने पिटाई की, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बैंक अधिकारी और एजेंट किस्त वसूली के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोनों नशे की हालत में थे. आरोप है कि वे गलत घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों से लोन की किस्त मांगने लगे.
बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बैंक अधिकारी और एजेंट किस्त वसूली के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोनों नशे की हालत में थे. आरोप है कि वे गलत घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों से लोन की किस्त मांगने लगे. इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई, जिससे माहौल बिगड़ गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घर वालों ने आसपास के लोगों को बुला लिया.
गलत घर में घुसने से बढ़ा विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी और एजेंट जिस घर में पहुंचे, वहां किसी का लोन से कोई लेना देना नहीं था. फिर भी वे किस्त मांगने लगे. जब घर की महिलाओं ने विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने अभद्र व्यवहार किया. यही बात गांव में आग की तरह फैल गई. कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. माहौल तनावपूर्ण हो गया और अधिकारी व एजेंट ने वहां से निकलने की कोशिश की.
भागने की कोशिश, लेकिन संकरी गलियों में फंसी कार
जैसे ही ग्रामीणों की भीड़ बढ़ी, दोनों वहां से कार लेकर भागने लगे. लेकिन कोटड़ी कस्बे की संकरी गलियों में उनकी कार फंस गई. इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बैंक अधिकारी मौका देखकर वहां से भाग निकला. हालांकि एजेंट को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एजेंट को अपने साथ ले गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रात में इस तरह किस्त वसूली की कार्रवाई क्यों की गई और वह भी नशे की हालत में.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.