भीलवाड़ा शहर से जिले भर में शीतला अष्टमी का पर्व आज बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, इससे पूर्व मंगलवार रात को पुराने भीलवाड़ा में देर रात तक हंसी ठिठोली के खेल का आयोजन किया गया।आयोजन में पद्मश्री जानकी लाल भांड ने अपने व्यंग्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। महिलाओं के गेटअप में पुरुषों ने किया डांस इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए ओर हास्य कार्यकम का आनन्द लिया, दो पुरुष कलाकारों ने महिलाओं का वेश बनाया और डीजे पर जमकर डांस किया, इस दौरान एक दूसरे पर व्यंग शब्द और जमकर गाली-गलौच हुए। हंसी- मजाक ओर फूहड़ता का दौर चला शीतला अष्टमी पर्व से एक दिन पूर्व देर रात तक हंसी ठिठोली का आयोजन पुराने भीलवाड़ा के गुलमंडी क्षेत्र में किया जाता है। इस दौरान हंसी मजाक ओर फूहड़ता की महफ़िल जमती है। आयोजन में पुरुष महिलाओं के गेटअप में फिल्मी ओर अश्लील गानों पर डांस कर सबका मनोरंजन करते हैं। पद्मश्री जानकी लाल ने सबको हंसाया इस कार्यक्रम का संचालन और सूत्रधार बहरूपिया कला के पुरोधा पद्मश्री जानकीलाल भांड द्वारा किया जाता है।पद्मश्री जानकीलाल करीब दो से तीन घंटे चलने वाले आयोजन के दौरान अपने शब्दों से मौजूद लोगों को खूब हंसाते हैं। बड़ी संख्या में भीड़ जुटी इस दौरान आपस में अपशब्द और गालियां भी बोली जाती है लेकिन कोई उसका बुरा नहीं मानता।बड़ी संख्या से लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए आते हैं और गाली गलौज के बीच हंसी ठिठोली का वातावरण देर तक बना रहता है।सालों से चली आ रही परंपरा को मंगलवार रात भी जीवित रखा गया,देर रात तक हंसी ठिठोली का दौरा जारी रहा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.