Bharatpur Ground Report: भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में जनवरी से पिक सीजन शुरू हो गया है. देश-विदेश से पर्यटक और साइबेरिया समेत ठंडे देशों से प्रवासी पक्षी यहां आते हैं. पार्क प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और नियमों के तहत बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे पक्षियों और उनके आवास को कोई नुकसान न पहुंचे. नाव में सवार होकर पर्यटक पक्षियों का करीब से दीदार कर सकते हैं. बड़ी नाव का किराया 700 रुपये और छोटी नाव का 500 रुपये है. पर्यटकों को गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है.
500 से लेकर 700 रूपए तक है बोटिंग का किराया
अगर आप केवलादेव नेशनल पार्क घूमने आ रहे हैं और बोटिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बने बोटिंग पॉइंट तक पहुंचना होगा. यहीं से नाव के जरिए पर्यटकों को पार्क के जल क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाता है. बोटिंग के दौरान पर्यटक नाव पर सवार होकर बेहद नजदीक से पक्षियों को देख सकते हैं, जो अपने आप में एक यादगार अनुभव होता है. टिकट की बात करें तो यहां छोटी और बड़ी नावों के लिए अलग-अलग टिकट है. बड़ी नाव का टिकट करीब 700 रुपये तक है जबकि छोटी नाव का टिकट लगभग 500 रुपये तक रखा गया है.
बेहद करीब से हो जाता है पक्षियों का दीदार
नाव के माध्यम से पर्यटकों को जलमार्ग से गुजरते हुए पक्षियों का बेहद करीब से दीदार कराया जाता है. सावधानी के लिहाज से पार्क प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बोटिंग के दौरान पानी को छूना शोर करना या किसी भी तरह की गतिविधि करना सख्त मना है. शांत वातावरण में प्राकृतिक सुंदरता और पक्षियों के बीच बोटिंग का आनंद लेना ही यहां की खास पहचान है.इ स तरह केवलादेव नेशनल पार्क में बोटिंग पर्यटकों के लिए रोमांच और प्रकृति से जुड़ने का एक खास अनुभव बन जाती है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.