भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना में 7 यात्री गंभीर रूप घायल हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा कई यात्रियों के मामूली चोटें आई हैं। जिनका मौके पर उपचार कर दिया गया। डिवाइडर से टकराकर पलटी बस सेवर थाना SHO सतीश भारद्वाज ने बताया कि घटना बांसी इलाके में हुई है। एक स्लीपर कोच बस बरेली से आगरा की तरफ जा रही थी। बांसी के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बस उतारा गया और, इलाज के लिए अस्पताल भेजा। करीब 35 यात्री से बस में बस में सवार यात्री पवन ने बताया कि बस जयपुर की तरफ जा रही थी। अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आई और बस अनियंत्रित हो गई। बस में करीब 30 से 35 सवारियां थी। सभी के मामूली चोटें आई हैं। जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। 7 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया यात्री छोटे लाल ने बताया कि मैं बरेली से जयपुर जा रहा था। घटना के दौरान ज्यादातर यात्री सो रहे थे। जैसे ही बस पलटी तभी मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.