भरतपुर, ब्रज क्षेत्र का दिल, अपने प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है. यहां के लक्ष्मण मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, गोपाल जी मंदिर और गंगा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी उजागर करते हैं. हर साल हजारों श्रद्धालु इन मंदिरों में दर्शन करने आते हैं और शांति तथा सुकून का अनुभव करते हैं.
जिसमें पहला मंदिर है – लक्ष्मण मंदिर. भरतपुर के भीतर स्थित यह मंदिर जिले के सबसे पुराने और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है. इस मंदिर का निर्माण महाराजा बलदेव सिंह ने कराया था. मंदिर की वास्तुकला बेहद आकर्षक है और यहां भगवान लक्ष्मण की दुर्लभ प्रतिमा स्थापित है. किले में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन अवश्य करते हैं और मंदिर के सौंदर्य का आनंद लेते हैं.

इसके बाद आता है – बांके बिहारी मंदिर, भरतपुर<br />ब्रज संस्कृति से जुड़ा यह मंदिर शहर का प्रमुख कृष्ण मंदिर माना जाता है. यहां हर साल जन्माष्टमी, होली और अन्य कृष्ण उत्सव बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है. भरतपुरवासी यहाँ सुबह और शाम दर्शन करने और घूमने आते हैं.

भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र में स्थित गोपाल जी मंदिर, ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और इसका इतिहास कई सौ वर्षों पुराना बताया जाता है. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. ब्रज क्षेत्र में स्थित होने के कारण इस मंदिर की कई मान्यताएं और परंपराएं देखने को मिलती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भरतपुर का गंगा मंदिर काफी भव्य और प्राचीन माना जाता है. इसकी वास्तुकला और नक्काशी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश का यह पहला गंगा मंदिर है, जो इतना बड़ा और विशाल है, यहां लोग दर्शन करने आते हैं. भरतपुर के ये प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान भी दर्शाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.