भरतपुर| राजस्थान के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी भानु प्रताप सिंह यादव को वियतनाम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रिफ्रेशर कोर्स के लिए चयनित किया गया है। भरतपुर ताइक्वांडो के सीनियर कोच निखिल तोमर ने बताया कि यह कोर्स वर्ल्ड ताइक्वांडो द्वारा हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 157वां वर्ल्ड ताइक्वांडो क्योरुगी अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रिफ्रेशर कोर्स संपन्न होगा। कोर्स में इस वर्ष के नए ताइक्वांडो नियमों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर राजस्थान ताइक्वांडो के सचिव शाजाद खान ने भानु प्रताप सिंह यादव को शुभकामनाओं के साथ वियतनाम के लिए रवाना किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.