भागलपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विलास मंडल के पुत्र विक्रम मंडल(20) के तौर पर हुई है। घटना जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के गंगा कहररिया गांव की है। पहले भी शराब पीने की आदत थी पिता विलास मंडल ने बताया कि सोमवार शाम गांव से घर लौटा था। नशे की हालत में था। कहीं उसने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया थ। घर आते ही उसे लगातार उल्टियां होने लगी, जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। गंभीर हालात को देखते हुए तत्काल इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) लेकर गए। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहले भी उसे शराब पीने की लत थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.