Bhagalpur News: भागलपुर के सबौर के रानितलाब की बात करें तो यह इलाका ज्योति विहार कॉलिनी से अटैच है. ऐसे में यहां की बात करें तो कभी 10 लाख रुपया कट्ठा जमीन की कीमत हुआ करती थी जो आज के समय मे 30 लाख रुपया के करीब पहुंच गया है.
जहां कभी खेतीहर जमीन हुआ करती थी. आज उस जगह पर से निकलने वाले सड़कों के बाद इस जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं. वहीं अब शहर के आसपास के इलाके भी विकसित होने लगे है जिसके बाद यहां का दाम आसमान छूने लगा है. इसी को लेकर सबौर इलाके की बात करे तो यहां के जमीन की कीमत भी आसमान छूने लगी है.
कितनी बढ़ गयी कीमत
दरअसल सबौर के रानितलाब की बात करें तो यह इलाका ज्योति विहार कॉलिनी से अटैच है यानी ठीक उसी के बगल में है. ऐसे में यहां की बात करें तो कभी 10 लाख रुपया कट्ठा जमीन की कीमत हुआ करती थी जो आज के समय मे 30 लाख रुपया के करीब पहुंच गया है. ऐसे में आप भी अगर लेना चाह रहे है तो अभी वहां पर कई ऐसे प्लाट है जो खाली है आप उसको ले सकते है. वहां के रहने वाले जमीन मालिक बंटी कुमार बताते है कि यहां आज से 20 साल पूर्व जमीन की कोई कीमत नहीं थी. इसका मुख्य वजह है कि यह इलाका विकसित नहीं था सड़के नहीं थी. लेकिन यह हाल के दिनों में इतना विकसित हुआ कि इसका दाम आसमान छूने लगा है. यहां पर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय होने के कारण और भी इसका वैल्यू बढ़ गया है. आने वाले दिनों में इसकी कीमत बढ़ती ही चली जाएगी.
क्या है यहां का फायदा
दरअसल यहां पर जमीन के कई फायदे है. यहां पर विद्यालय है शहर मात्र 4 किलोमीटर है. यहां पर अपार्टमेंट बनाकर रेंट भी लगा सकते है. आप अपने हिसाब से बिजनस कर सकते है. ऐसे में आप यहां पर देख कर अच्छे जगहों पर बिजनस लगा सकते है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.