मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जो लोग निकले थे उन्हें एक ही जगह पेड़ के नीचे 150 से ज्यादा मृत कौए दिखे. इनमें से कई कौवे तड़प भी रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग और पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरे हुए कौवों को हटाया गया.
इलाके के सभी पोल्ट्री फार्म से भी सैंपल इकट्ठा किया जा रहा है. जिला पशुपालन पदाधिकारी भागलपुर अंजली कुमारी सिन्हा ने कहा कि 11 जनवरी को कौवे की मौत हुई थी, उस समय बहुत ठंड थी. ऐसा में लगा कि ये ठंड के कारण मरे हैं लेकिन, इसका सैंपल हमने बाहर भेजा. जिसके बाद भारत सरकार से इसकी पुष्टि हो गई है कि कौवों की मौत बर्ड फ्लू के कारण ही हुई है.
उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल हम लोग प्रभावित इलाकों में सेनेटाइज करा रहे हैं. हमने 11 तारीख को भी सैनिटाइज कराया था. इसके अलावा इस इलाके में जितने भी पोल्ट्री फार्म हैं उनका जीरो सर्विलेंस कर के पुनः जांच के लिए भेजा जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जो लोग निकले थे उन्हें एक ही जगह पेड़ के नीचे 150 से ज्यादा मृत कौए दिखे. इनमें से कई कौवे तड़प भी रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग और पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरे हुए कौवों को हटाया गया.
पशुपालन विभाग ने सीरम टेस्ट के लिए मृत कौवों का सैंपल भेजा था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इलाके में मुर्गे आदि की बिक्री पर कोई रोक नहीं लगाई गई है. पॉल्ट्री फॉर्म से जुड़े लोगों को अपने फॉर्म में साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा गया है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.