Bihar Top News Today Live: भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मजदूर की मौत. मोतिहारी में भू-माफिया का साथ देने वाला थानेदार सस्पेंड कर दिया गया. बिहार की ताजा खबरें यहां पढ़ें…
बिहार समाचार लाइव.
Bihar Top News Today Live: भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान भवानीपुर के रहने वाले प्रमोद तांती के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि प्रमोद तांती रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मोतिहारी में जमीन माफियाओं को संरक्षण देना शिकारगंज थाना प्रभारी को भारी पड़ गया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने भू माफियाओं की मदद करने के आरोप में शिकारगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को निलंबित कर दिया. आरोप है कि लगातार जमीन माफिया थाने से मिलीभगत कर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे थे. यहां तक कि मंदिर की जमीन पर कब्जा करवाने में भी थानाध्यक्ष की भूमिका सामने आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया. वहीं, गोपाल कुमार को शिकारगंज थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
About the Author
Mahesh Amrawanshiमाखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.