बाप क्षेत्र के भड़ला गांव में रविवार शाम एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-टैंकर पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शाम करीब 7 बजे भड़ला गांव की गमनों की बस्ती से आगे रोला जाने वाली सड़क पर एक मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-टैंकर एक कंपनी की सोलर प्लेट की धुलाई के लिए जा रहा था। रास्ते में मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.