Black Tomatoes: क्या आपने कभी काले टमाटर देखे हैं. अगर नहीं, तो ये वीडियो आपको हैरान करने वाला है. मध्य प्रदेश में बैतूल के किसान अनिल वर्मा ने खेती में नया प्रयोग किया है. उन्होंने अपने फार्म हाउस में काले टमाटर उगाए हैं. अनिल वर्मा ने काले टमाटर की खेती के बारे में पढ़ा, फिर अमेरिका से इसके बीज मंगवाए. काले टमाटर को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसायनिन और कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. ये कई बीमारियों में भी फायदेमांद है. वजन भी कम करता है. फिलहाल ये टमाटर बाजार में नहीं, बल्कि केवल ऑनलाइन उपलब्ध है. इनकी कीमत करीब 1000 रुपये kg बताई जा रही है. देखें बैतूल संवाददाता रिशु नायडु की खास रिपोर्ट…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.