इस जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है .बिना NCS रजिस्ट्रेशन के किसी भी अभ्यर्थी को जॉब कैंप में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी. नौकरी की पोस्टिंग अभ्यर्थी के घर से 60 से 100 किलोमीटर के दायरे में ही दी जाएगी जिससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सके.
जिला नियोजन विभाग के JSA राहुल कुमार ने बताया कि इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड (Fusion Finance Limited) भाग ले रही है. यह युवाओं की सीधी भर्ती करेगी. कंपनी की ओर से रिलेशनिशिप ऑफिसर पद के लिए कुल 50 वैकेंसी निकाली गई हैं. इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास या उससे अधिक रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है.
सैलरी के बारे में जानिए
JSA के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को ₹11,500 नेट सैलरी के साथ ₹4,000 फ्यूल भत्ता, इंसेंटिव, बीमा और पीएफ/ESIC जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. नौकरी की पोस्टिंग अभ्यर्थी के घर से 60 से 100 किलोमीटर के दायरे में ही दी जाएगी जिससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सके.
जानिए कैसे करना है आवेदन
बताया गया इस जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है .बिना NCS रजिस्ट्रेशन के किसी भी अभ्यर्थी को जॉब कैंप में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी. अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र और पासपोर्ट साइज के दो फोटो लाना अनिवार्य होगा. आगे बताया गया कि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.