नालंदा में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार देने के लिए बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की पहल पर 17 जनवरी 2026 को विशेष रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है . आइए जानते हैं रोज़गार पाने का तरीका
नालंदा के दिव्यांगजनों के लिए रोजगार कैंप
जिला प्रशासन से सामने आई जानकारी के मुताबिक यह रोजगार शिविर पूरी तरह से दिव्यांगजनों के लिए समर्पित है, ताकि उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें .इस विशेष शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान से जुड़े दस्तावेज लाने होंगे. इस दौरान रोजगार देने के लिए कई नामी कंपनियां शामिल होंगी.रोजगार शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जो अलग-अलग पदों के लिए नियुक्ति करेंगी.
पद के बारे में जानिए
नालंदा में लगने वाले एक दिवसीय कैंप के बारे में बताया गया है कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट के 50 पदों पर भर्ती करेगा, जिसमें 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. वहीं सांचीता एंड नव्या एंटरप्राइजेज पैकेजिंग के 10 पदों के लिए अवसर दे रही है. एचडीएफसी फाइनेंस सेल्स पर्सन के 10 पदों पर स्नातक एवं अंग्रेजी ज्ञान रखने वाले युवाओं को मौका देगा.इसके अलावा केएफसी पटना, काउंटर असिस्टेंस के 4 पद,बीपीसीएल नोजल मेन के 6 पद, एलआईसी के 2 पद , डी-मार्ट में कैशियर के 21 पद और अन्य निजी मॉल्स भी शिविर में शामिल होकर काउंटर असिस्टेंट, चैनल मैन, सलाहकार और कैशियर जैसे पदों के लिए चयन करेंगे.
सैलरी के बारे में जानकारी
जिला प्रशासन नालंदा से जारी वेतन 12 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है, जबकि कुछ पदों पर कमीशन आधारित आय का भी प्रावधान है .इस शिविर की खास बात यह है कि इसमें केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को करियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा. जिला नियोजनालय की भूमिका इस शिविर में सुविधा प्रदाता की होगी, जबकि नियोजन पूरी तरह निजी क्षेत्र के माध्यम से किया जाएगा.अधिकारियों का मानना है कि यह पहल दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. रोजगार की तलाश कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शिविर एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.