पशुपालन विभाग ने जानकारी दी है कि एफएमडी टीकाकरण अभियान जिले की हर पंचायत में चलाया जाएगा .इसके तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी पशुपालकों के घरों तक जाएंगे और उनके मवेशियों को मुफ्त टीका लगाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि किसान चाहे तो नजदीकी प्रखंड पशुपालन कार्यालय में भी अपने पशुओं का रिकॉर्ड देकर टीकाकरण की मांग….
दो प्रखंडों में सबसे ज्यादा असर
किसानों के अनुसार बेगूसराय के दो प्रखंड इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. हालांकि, विभाग इस बात को स्वीकार नहीं कर रहा है. इधर इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने फील्ड स्तर पर टीमों को सक्रिय कर दिया है. खासकर खोदावंदपुर प्रखंड में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कुमार पहले से ही एक्टिव हैं और खुद गांव-गांव जाकर पशुपालकों से मिल रहे हैं. वह पशुओं में होने वाली किसी भी बीमारी के हालात का अपडेट ले रहे हैं. इनका कहना है कि किसी भी किसान को इलाज या जानकारी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी. इधर कई पशुपालकों ने बताया कि कुछ दिनों से बीमारी बढ़ने के कारण मवेशी खाना-पीना छोड़ दे रहे थे, जिससे दूध उत्पादन और खेती दोनों प्रभावित होने लगे थे. विभाग की टीम के गांव में पहुंचते ही किसान काफी राहत महसूस कर रहे हैं.
हर पंचायत में पहुंचेगी टीम, घर-घर होगा टीकाकरण
पशुपालन विभाग ने जानकारी दी है कि एफएमडी टीकाकरण अभियान जिले की हर पंचायत में चलाया जाएगा .इसके तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी पशुपालकों के घरों तक जाएंगे और उनके मवेशियों को मुफ्त टीका लगाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि किसान चाहे तो नजदीकी प्रखंड पशुपालन कार्यालय में भी अपने पशुओं का रिकॉर्ड देकर टीकाकरण की मांग कर सकते हैं. विशेष अभियान के तहत टीम किसानों के घर पहुंचकर टीकाकरण पूरा करेगी. किसानों को इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. यह पूरी प्रक्रिया 100% निशुल्क है.
खोदावंदपुर में मिल रही बड़ी राहत
जिले के 18 प्रखंडों में से खोदावंदपुर पशुपालन विभाग के कामों से यहां के किसान सबसे ज्यादा लाभान्वित हो रहे हैं. यहां पशु अस्पताल सक्रिय रूप से काम कर रहा है और किसानों को तुरंत इलाज की सुविधा मिल रही है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बीमारी को रोकने के लिए एंटी-वायरल दवाओं से लेकर सप्लीमेंट तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कुल मिलाकर, बेगूसराय में खुरपका-मुंहपका के खतरे के बीच पशुपालन विभाग का यह घर-घर टीकाकरण अभियान हजारों पशुपालकों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.