बेगूसराय में रविवार देर रात अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी। पास में ही आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी सोई हुई थी, लेकिन गोली की आवाज नहीं सुन सकी। मृतक की पहचान कृष्णनंदन यादव(58) के तौर पर हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया सोनार टोली की है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे कृष्णनंदन यादव अपने घर में थे। इसी दौरान किसी ने आवाज देकर उठाया, वह उठे ही थे कि बदमाश ने सीने में गोली मार दी। लेकिन आवाज अधिक नहीं हुई। कृष्णनंदन यादव के गिरने पर पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। कपड़ा हटाकर देखा तो सीने में गोली लगी थी। मौके से बाइक के टायर का निशान और एक खोखा मिला है। पिस्तौल में साइलेंसर लगा था स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम सुबह गांव पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। । पोस्टमॉर्टम से पहले एक्सरे के दौरान सीने में निशान देखकर लग रहा है कि पिस्तौल से गोली मारी गई है। उसमें साइलेंसर लगा हुआ था, जिसके कारण अधिक आवाज नहीं हुई। परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी मृतक के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि पापा और मम्मी साथ सोए थे। दरवाजा में ग्रील लगा है। रात करीब 11:30 बजे किसी ने आवाज देकर जगाया, इसके बाद वो गिर गए। उस समय गोली लगने का अंदाजा नहीं था। पूछने पर मम्मी ने बताया कि फटाक की आवाज हुई थी। उसके बाद पिताजी गिर गए थे। खेती-किसानी करते थे, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज इस संबंध में बलिया डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। शरीर पर या आसपास खून के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस की टीम सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल जांच चल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.