पंजाब के बठिंडा जिले में एक युवक ने अपने कमरे में चद्दर का फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए है। आगे की जांच की जा रही है। बताया गया मुल्तानिया पुल के पास रेलवे क्वार्टर निवासी 28 साल वर्षीय मदन कुमार पुत्र तुलसीदास मजदूरी करता था। सुबह उसका शव पंखा से लटका मिला। घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गिल और गौतम गोयल घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मृतक को नीचे उतारा। थाना कैनाल पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। थाना कैनाल एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में परिवार के सदस्यों के मुताबिक, मदन कुमार मजदूरी का काम करता था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। आगे जांच में जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी घर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.