बठिंडा पुलिस ने एक ज्वेलर की दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के पारदी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 7 किलोग्राम चोरी की चांदी तथा एक जुगाड़ू गाड़ी बरामद किया है। बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ज्योति यादव ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस स्टेशन कैनाल कॉलोनी और सीआईए स्टाफ-2 की टीमों को यह बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों व्यक्तियों ने ज्वेलर की दुकान से चोरी की थी।
चांदी और नकदी चोरी कर हुए थे फरार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 14 की मध्यरात्रि को मेन रोड, गली नंबर 5, प्रताप नगर, बठिंडा स्थित ‘पारस ज्वैलर्स’ नामक दुकान में लगभग 16 अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की थी। इस दौरान दुकान से लगभग 7 किलोग्राम चांदी और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली इस चोरी की घटना का पता लगाने के लिए बठिंडा पुलिस की विभिन्न टीमों ने तकनीकी संसाधनों, मानव खुफिया जानकारी और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। जांच के विभिन्न पहलुओं को पंजाब और हरियाणा के कई जिलों जैसे होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, फिरोजपुर, जींद, करनाल, मेवात और रेवाड़ी में खंगाला गया। पुलिस स्टेशन कैनाल कॉलोनी और सीआईए स्टाफ-2 की टीमों को तब बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ अम्पुरी (निवासी नियापुरा, जिला कोटा, राजस्थान), गोविंदा (निवासी नवी सब्जी मंडी, बाजाखाना रोड, बरनाला), ओमी उर्फ टाइगर (निवासी नवी सब्जी मंडी, बाजाखाना रोड, बरनाला) और बिक्रम वर्मा (निवासी अहमदगढ़) के रूप में हुई है। कई जगहों पर वारदातों को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के कब्जे से 7 किलोग्राम चोरी की चांदी और एक जुगाड़ू फुट कार्ट बरामद की गई है। ये आरोपी मेलों की आड़ में विभिन्न जिलों में अपना ठिकाना बनाते थे। इनकी महिलाएं मेलों में गुब्बारे बेचती थीं, और वारदात को अंजाम देने से पहले ये लोग गलियों में गुब्बारे बेचते हुए रेकी करते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी वहीं जब मेला खत्म हो जाता था, तो ये उस इलाके से निकलकर अगली चोरी के लिए ट्रेन से दूसरे इलाके में मेले में चले जाते थे। इस गैंग के सदस्यों ने पंजाब के मुकेरियां, जिला होशियारपुर, जालंधर, कुराली और बलाचौर के गांवों में चोरियां की थीं।आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.