बठिंडा जिले में मदद के बहाने लोगों को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दे कि यह खुलासा एक स्थानीय कारोबारी की शिकायत के बाद हुआ। कारोबारी रतन कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से महिला का फोन आया। महिला ने खुद को मुसीबत में बताकर मदद मांगी। इंसानियत के नाते कारोबारी महिला द्वारा बताए गए पते दंगा पीड़ित कॉलोनी पहुंचे।
अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 2 लाख वहां महिला ने उन्हें बातों में उलझाकर कमरे के अंदर बैठा लिया। कुछ ही मिनटों बाद कमरे में एक अन्य महिला और एक व्यक्ति दाखिल हुए। आरोपियों ने कारोबारी के साथ गाली-गलौच की और जबरन उनके कपड़े उतरवाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 2 लाख रुपये की मांग की। शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई डर के कारण पीड़ित ने मौके पर कुछ नकदी दी और अपना मोबाइल फोन व स्कूटी वहीं छोड़कर जान बचाकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार पीड़ित पर पैसे देने का दबाव बनाते रहे। आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। दो आरोपी गिरफ्तार थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला बबली, परमजीत कौर, खुशप्रीत कौर, जसवीर सिंह और करण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी परमजीत कौर और जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.