बठिंडा में किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने संगरूर में रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और किसान आमने सामने हो गए। किसान आगे बढ़ने की जिद करते रहे और पुलिस उन्हें रोकने में जुटी रही। आखिरकार पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज किया। किसानों और पुलिस के बीच हुए टकराव के दौरान कई किसानों को गंभीर चोटें आई और एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने कुछ किसानों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था ताकि वो बठिंडा न पहुंच सकें। वहीं पुलिस ने संगरूर में लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने जगतार सिंह काला झाड़ राज्य सचिव पीकेयू, मनजीत सिंह घराचों और हरजीत सिंह और हरजिंदर सिंह घराचों को हिरासत में लिया। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दो दिन पहले ही तैयारी कर दी थी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि किसानों को संगरूर से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने किसान नेताओं को पहले ही हिरासत में ले लिया था जबकि कई किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद रखा। पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन से निपटने के लिए संगरूर में हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। सुबह किसान जब कूच करने लगे तो उन्हें जगह जगह पुलिस द्वारा रोका गया। इसी बीच संगरूर के महिला चौक पर शुक्रवार शाम को पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया।किसान पुलिस बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.