बठिंडा के नरूआना गांव में एक धार्मिक डेरे के पास स्थित खाली प्लॉट में एक गली-सड़ी लाश मिली है। सूचना मिलने पर सामाजिक संगठन सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, जिसमें विक्की कुमार, संदीप गोयल और प्रधान गौतम गोयल शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि लाश कुत्तों द्वारा नोची गई थी और काफी पुरानी प्रतीत हो रही थी। लाश के पास से मृतक की शिनाख्त हो सके, ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। इसके बाद थाना सदर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरू की जांच सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस और पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थाना सदर प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है, लेकिन फिलहाल मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रभारी जसविंदर सिंह के अनुसार, लाश काफी पुरानी लग रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लाश को बठिंडा अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहारा संस्था के अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि उनकी टीम पुलिस कार्रवाई के बाद लाश को मोर्चरी तक पहुंचाने में सहयोग कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.