Welding Training In Bastar: बस्तर के युवाओं के लिए खुशखबरी है. कौशल विकास विभाग लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से वेल्डिंग की ट्रेनिंग दे रहा है. जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं या वेल्डिंग के क्षेत्र में स्वरोजगार करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है. जानिए आवेदन की प्रक्रिया.
लाइवलीहुड कॉलेज में ट्रेनिंग करने आने वाले युवाओं को नि:शुल्क आवासीय सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क रहेगी. यहां से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाएगी. साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी खुलेंगे.
कितने महीने का कोर्स है?
लोकल 18 की टीम ने लाइवलीहुड कॉलेज के परियोजना अधिकारी सुहास पटेल से बातचीत की. सुहास पटेल ने बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज में वेल्डिंग का कोर्स शुरू होने वाला है. यह कोर्स तीन महीने का रहेगा और पूरी तरह नि:शुल्क होगा. इस कोर्स को करने के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसर खुलेंगे. समय के साथ शहरीकरण बढ़ रहा है, जिससे निर्माण कार्यों में भी तेजी आई है. इन्हीं निर्माण कार्यों को देखते हुए लाइवलीहुड कॉलेज में वेल्डिंग कोर्स की शुरुआत की गई है. बस्तर में बढ़ते औद्योगिकीकरण को भी देखा जा सकता है. यहां NMDC जैसी बड़ी कंपनी है, जिनके सहायक उद्योगों में वेल्डिंग की मांग लगातार बढ़ रही है.
यह कोर्स नि:शुल्क है और इसकी अवधि दो महीने की है. इस दौरान युवाओं को रहने और खाने की पूरी सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. यहां समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाता है, जिनके माध्यम से युवाओं को रोजगार मिल सकता है. यह कोर्स एक बेच खत्म होने से दूसरी बेच शुरू कर देते है. इस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है. आवेदन के लिए दो फोटो और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी. जो युवा इस कोर्स को करना चाहते हैं, वे आड़ावाल स्थित कार्यालय से जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं या dplcjdp@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें