एनएच हो या फिर आम सड़क लोगो की लापरवाही बढ़ते ही जा रही है, जिसके चलते कइयों को अपनी जान गवानी पड़ती है, इन्ही लापरवाही के चलते बीते 5 वर्षो में 3 हजार से अधिक लोग सड़क हादसे में काल के गाल में समा चुके है, इस हादसों को रोकने के लिए लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इन सबके बाद भी लोग अपनी लापरवाही नही छोड़ रहे है, वर्ष 2023 व 24 में सड़क हादसे के आंकड़े बढ़े तो जरूर लेकिन वर्ष 2025 में आकड़ो में थोड़ी कमी देखी गई है।
वर्ष भर के जारी आंकड़े में बताया गया है कि दुपहिया वाहन हो या फिर बड़ी वाहनों के द्वारा यातायात नियमो का पालन ना करते हुए अपनी वाहनों को फर्राटे से दौड़ाते है, जिसकी वजह से ऐसी बड़ी घटनाये देखने को मिलती है, इसके अलावा कई ऐसे लोग है जो रात को वाहन चलाने के दौरान अचानक आये झपकी की वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं घटित होती है, वही कई बार तो अन्य वजहों से एक साथ कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ती है, देखा जाए तो वर्ष 2021 में हुए हादसों में 730 लोगो की मौत हुई, जबकि वर्ष 2022 में 740, 2023 में 837, 2024 में 830 व वर्ष 2025 में 782 लोगो ने अपनी जान गवाई है।
पिछले माह की बात करे तो इस सड़क हादसों में ट्रक चालक के द्वारा पंडरीपानी के पास एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया था, जिसमे 2 एमबीबीएस डॉक्टर की मौत हो गई थी, इसके अलावा अन्य सड़को में भी हादसे लगातार देखने को मिल रहे है।