Bastar News: बस्तर के आईजी सुंदर राज पी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची जारी की जाती है. हाल फिलहाल की लिस्ट में भारत सरकार द्वारा 6 जिलों को चिह्नित किया गया है.
देश में अब कुल 6 नक्सल प्रभावित जिले हैं.
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेजी से जारी है. इसमें दर्जनों नक्सली मारे गए और साथ ही बड़ी संख्या में हथियारों के साथ सरेंडर भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं, अब नक्सलियों के आधार स्तंभ और प्रतीक स्मारकों पर जवानों का बुलडोजर चल रहा है. इसी कड़ी में सुकमा के बुर्कलंका में साल 1998 में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को सीआरपीएफ के जवानों ने ध्वस्त कर दिया. यह दक्षिण बस्तर का 28 साल पुराना सबसे बड़ा स्मारक था.
इसी इलाके में ढेर हुए थे 12 नक्सली
सुकमा जिले में यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 50वीं बटालियन के जवानों द्वारा कमांडेंट प्रेमजीत कुमार के निर्देश पर की गई. मिली जानकारी के अनुसार, यह स्मारक दक्षिण बस्तर क्षेत्र का सबसे विशालकाय नक्सली स्मारक था, जिसे संगठन अपनी ताकत और प्रभाव के प्रतीक के तौर पर पेश करता रहा. तीन जनवरी 2026 को इसी इलाके में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था. जिसके बाद से सुरक्षाबलों की इस क्षेत्र में लगातार दबिश जारी है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.