Kidney Stone Removal Tips: बस्तर का महाकाल कांदा पथरी किडनी स्टोन बीमारी के लिए रामबाण इलाज है. इस कांदा से बनी दवाई खाने से 15 दिन में पथरी के बीमारी से आराम मिल जाता है.
यह कांदा जमीन के अंदर पाया जाता है. बस्तर में आज भी इस कांदे से बनी दवाइयों का इस्तेमाल पथरी बीमारी के इलाज में किया जाता है. पथरी बीमारी होने पर कमर या पेट में दर्द, पेशाब में जलन, उल्टी और मितली जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. बताया जाता है कि इस कांदे की दवा खाने से 15 दिन में पथरी बीमारी में आराम मिल जाता है. प्राचीन काल से आयुर्वेदिक इलाज को सबसे कारगर उपचार माना गया है.
गलत खान-पान के कारण भी पथरी बीमारी की संभावना बनी रहती है. ज्यादा नमक, अधिक तेल-मसाले वाला भोजन, फास्ट फूड और पानी की कमी से पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है.
लोकल 18 की टीम ने बस्तर के वैद्य गुड्डू से बातचीत की. गुड्डू ने लोकल 18 को बताया कि वे अपने दादा के समय से वैद्य का काम कर रहे हैं. यह कांदा खेत की मेड़ में मिलता है. महाकाल कांदे का पत्ता बेल की तरह होता है, जिससे इसकी पहचान कर इसे खोदा जाता है. यह कांदा जमीन के अंदर रहता है. गुड्डू का कहना है कि महाकाल कांदा पथरी बीमारी के लिए रामबाण इलाज है.
पथरी के इलाज के लिए सौंफ, अदरक, जीरा और इलायची के साथ इस कांदे को मिलाकर गोलियां बनाई जाती हैं. सारी सामग्री एक दिन में तैयार कर ली जाती है. पथरी के मरीज को यह दवा देने पर 15 दिन में आराम मिल जाता है. वैद्य का दावा है कि इस दवा से कोई नुकसान नहीं होता. वे कई वर्षों से पथरी का इलाज कर रहे हैं और अब तक 15 से 20 लोगों को ठीक कर चुके हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.