पंजाब के बरनाला जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3000 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस स्टेशन सिटी वन बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम फुहारा चौक बरनाला में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि आकाशदीप सिंह नामक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में नशीली गोलियां हैं।
दबिश में बरामद हुईं गोलियां
सूचना को सही पाए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने रामबाग, बरनाला निवासी आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद नशीली गोलियों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है और आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.