बरनाला में एक घर में अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है। जहां 12 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर लाखों रुपए का सामान तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया। वहीं चोर घर से दो तोला सोना और 15,000 रुपए नकद भी ले गए। परिवार के अनुसार, इस घटना में लगभग 6.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बता दे कि चोरों ने घर में रखी लगभग हर चीज़ को निशाना बनाया। उन्होंने एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, पंखे, वॉटर कूलर, शीशे और सीलिंग फैन सहित सभी घरेलू उपकरणों को तोड़ दिया। गिरोह के पास तेज धार हथियार भी थे, जिसका इस्तेमाल उन्होंने तोड़फोड़ के लिए किया।
पुरानी रंजिश के चलते वारदात का शक यह घटना बरनाला के बाबा दीप सिंह नगर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित अमृत पाल सिंह के घर में हुई। अमृत पाल सिंह डीसी ऑफिस बरनाला में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पूरा गिरोह उत्पात मचाता रहा। परिवार को संदेह है कि यह चोरी किसी पुरानी दुश्मनी के चलते की गई है, क्योंकि चोरों ने चोरी के साथ-साथ घर का सारा सामान भी नष्ट कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे से बचते दिखे बदमाश घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें चोर कैमरे की नजर से बचते दिखे, लेकिन तोड़फोड़ की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। परिवार ने बताया कि पिछले साल भी उनके घर में इसी तरह की चोरी हुई थी और उन्हें कुछ लोगों पर शक है। उन्होंने पुलिस से न्याय और चोरों के गिरोह को पकड़ने की मांग की है। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा की मांग की मकान मालिक ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन से मदद मांगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में बरनाला सतबीर सिंह ने कहा कि उनके पास इस घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। और हम इसकी पूरी जांच कर रहे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कल रात कुछ नकाबपोश लोगों ने एक घर पर बुरी तरह से हमला किया। पूरे घर में तोड़फोड़ की गई है और चोरी की घटना भी की गई है। हम हर एंगल से जांच करने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह चोरी थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.