बरनाला जिला जेल में एक कैदी से नशीला पाउडर बरामद किया गया है। बता दे कि इस मामले में पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस स्टेशन सिटी-1 बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि कैदी संदीप कुमार निवासी ढिलवां रोड, तपा को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है। बरनाला जिला जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट विकास शर्मा ने पुलिस को सूचित किया था कि सुबह करीब 10 बजे कैदी संदीप कुमार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की चप्पलों से 0.85 ग्राम हल्के गुलाबी रंग का पाउडर बरामद हुआ। यह पदार्थ नशीला प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने केस किया दर्ज जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस स्टेशन सिटी-1 बरनाला में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कैदी से पूछताछ के दौरान अहम जानकारी सामने आ सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.