पंजाब के बरनाला जिले में किसानों के आलू खुर्द-बुर्द करने और खराब करने के आरोप में एक कोल्ड स्टोर के संचालक पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई किसानों की शिकायत के बाद की है। पुलिस स्टेशन महलकलां के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बत
ये दोनों महल खुर्द निवासी हैं और कोल्ड स्टोर के मालिक हैं।शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह के अनुसार, उन्होंने और चार अन्य किसानों (संदीप सिंह, हरि सिंह, अमरीक सिंह, मलकीत सिंह) ने कोल्ड स्टोर में लगभग 1800 बोरे डायमंड आलू रखे थे। उन्होंने कोल्ड स्टोर मालिकों को भंडारण शुल्क का भुगतान भी कर दिया था।
किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोर मालिकों ने उनके आलू खुर्द-बुर्द कर दिए और खराब कर दिए। इससे उन्हें कुल 12 लाख 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.