पंजाब के बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में एक फास्ट फूड की दुकान पर 10 वर्षीय बच्चे से मारपीट और मजदूरी करवाने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक पर बच्चे से बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसकी पीठ पर चोट के निशान साफ दिख रहे हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग की अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया था। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग और उनके अपने विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई गुरजीत कौर ने आगे बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट लिखित में पुलिस को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले बच्चों के माता-पिता की शिकायत मिली थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई विभाग उन्हें दोबारा शिकायत देता है, तो फिर से कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.