पंजाब के बरनाला जिले के तपा में बरनाला-बठिंडा हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण हादसे में एक बच्ची अनाथ हो गई। अपनी तीन साल की बेटी को दवा दिलाने जा रहे दंपती की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में माता-पिता की मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा तपा मंडी के नजदीक धागा मिल के पास हुआ। कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक को गाड़ी के नंबर के आधार पर जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। डॉक्टर के पास जा रहे थे ग्रंथी बताया गया कि गांव ताजोके के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इंद्रजीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर की तीन साल की बेटी की तबीयत खराब थी। पति-पत्नी सोमवार सुबह बच्ची को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास बाइक से रामपुरा की ओर जा रहे थे। पीछे से कार ने मारी टक्कर धागा मिल से कुछ दूरी पर पहुंचने पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंद्रजीत सिंह व गुरमीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई हादसे में घायल तीन साल की बच्ची को तुरंत इलाज के लिए रामपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव ताजोके के मुख्य सेवादार बाबा बूटा सिंह, समाजसेवी परमजीत सिंह पम्मा और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.